अंडरगारमेंट्स में छिपाई गई ₹9.8 करोड़ की कोकेन संग मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने इथियोपियन एयरलाइंस से आए एक यात्री से सोमवार को करीब ₹9.8 करोड़ कीमत की 980 ग्राम कोकेन ज़ब्त की। कस्टम विभाग के अनुसार, इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आए यात्री ने अंडरगारमेंट्स में कोकेन छिपा रखी थी। बकौल विभाग, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
read more at ABP न्यूज़


