छत्तीसगढ़ में भगवान शिव को चढ़ाने के लिए शख्स ने चाकू से काटी अपनी जीभ
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में ग्रामीणों ने बताया कि एक शख्स ने अपनी इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को चढ़ाने के लिए चाकू से अपनी जीभ काट दी है। बकौल पुलिस, शख्स के 3 बच्चे हैं और उसकी पत्नी गूंगी है। ग्रामीणों के मुताबिक, शख्स ने तालाब के पास एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़े और जीभ काट ली।
read more at भाषा


