भारतीय मूल के 42 वर्षीय शख्स की अमेरिका में पुलिस की गोली लगने से हुई मौत
सैन ऐंटोनियो (अमेरिका) में भारतीय मूल के 42-वर्षीय शख्स सचिन साहू की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है। दरअसल, एक महिला को वाहन से टक्कर मारने के मामले में पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी तभी उसने 2 अधिकारियों को वाहन से टक्कर मार दी। साहू मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।


