एमआई ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया, डब्ल्यूपीएल 2024 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 में रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस सीज़न मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है। मुंबई इंडियंस ने अमीलिया केर के 4 विकेट की बदौलत गुजरात जायंट्स को 126/9 के स्कोर पर रोक दिया था और 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
read more at NewsBytes हिन्दी


