Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आयुष्मान योजना के तहत 2018 से दिसंबर 2022 तक 4.21 करोड़ मरीज़ों का किया गया इलाज: केंद्र

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 20 December, 2022
केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में मंगलवार को बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 दिसंबर 2022 तक 4.21 करोड़ मरीज़ों का इलाज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मरीज़ों के इलाज में ₹49,468.60 करोड़ खर्च हुए हैं। गौरतलब है, केंद्र सरकार ने सितंबर 2018 में इस योजना को लॉन्च किया था।
read more at भाषा