Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैनपुरी लोकसभा सीट के रुझानों में डिंपल यादव आगे, रामपुर विधानसभा सीट पर भी सपा को बढ़त

short by अभिजात कांडपाल / on Thursday, 8 December, 2022
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव की मतगणना के ताज़ा रुझानों में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर व खतौली विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना के ताज़ा रुझानों में क्रमश: सपा प्रत्याशी आसिम राजा और आरएलडी के मदन भैया आगे चल रहे हैं। गौरतलब है, सभी सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था।