मिस्र में 23 वर्षीय पर्यटक की शार्क के हमले में हुई मौत, लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला
मिस्र के एक मशहूर पर्यटक बीच पर 10-फीट बड़ी शार्क के हमले में 23-वर्षीय रूसी पर्यटक की मौत के बाद लोगों ने शार्क को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक पर्यटक के पिता ने बताया कि बेटा 'पापा-पापा' चिल्ला रहा था और शार्क उसे पानी के अंदर घसीट ले गई। मिस्र के मंत्रालय ने शार्क के इस हमले को 'दुर्लभ' बताया है।
read more at The Independent


