Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनपीसीआई ने यूपीआई थर्ड पार्टी ऐप्स के लिए मार्केट कैप की समय सीमा 2 साल बढ़ाई

short by shashank mishra / on Friday, 2 December 2022
एनपीसीआई ने यूपीआई ऐप्स के लिए 30% मार्केट कैप के नियम के पालन की समय सीमा 2 साल बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2024 कर दी है। नियमों के तहत सिंगल थर्ड पार्टी ऐप कुल यूपीआई लेनदेन का अधिकतम 30% ही कर सकेंगे। फिलहाल देश में महीने में 96% यूपीआई लेनदेन सिर्फ 3 ऐप (फोनपे, गूगल पे और पेटीएम) से होते हैं।