कर्नाटक सीएम ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट केस के आरोपियों की गिरफ्तारी पर एनआईए का जताया आभार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए और राज्य पुलिस का शनिवार को आभार जताया है। उन्होंने कहा, "आरोपियों को ट्रांज़िट रिमांड पर बेंगलुरु लाया गया है और पूछताछ के बाद सच सामने आ जाएगा।" एनआईए ने आरोपियों को पश्चिम बंगाल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
read more at भाषा


