Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कई फिल्मों के प्रोडक्शन डिज़ाइनर रह चुके सुनील बाबू का 50 साल की उम्र में हुआ निधन

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 6 January, 2023
'सीता रामम', 'गजनी', 'एम.एस. धोनी' जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन डिज़ाइनर व आर्ट डायरेक्टर सुनील बाबू का 50 वर्ष की उम्र में केरल के अस्पताल में निधन हो गया है। सुनील का कथित तौर पर हार्ट अटैक से निधन हुआ। सुनील के निधन पर ऐक्टर दुलकर सलमान ने शोक जताते हुए कहा, "आप हमारी फिल्मों में जान डाल देते थे।"