बिहार में बर्थडे पार्टी में गए 20 साल के लड़के की गोली मारकर की गई हत्या
मुंगेर (बिहार) में रविवार रात एक बर्थडे पार्टी में गए विपुल कुमार नामक 20-वर्षीय लड़के की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, पार्टी में शामिल उसके 3 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
read more at Public


