अक्टूबर-दिसंबर 2022 में शहरी बेरोज़गारी दर गिरकर 7.2% रही: पीएलएफएस डेटा
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक, भारत में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोज़गारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 7.2% रही। यह दर अक्टूबर-दिसंबर 2021 में 8.7% थी। पीएलएफएस के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में बेरोज़गारी दर अक्टूबर-दिसंबर 2021 में 10.5% से घटकर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 9.6% रही।
read more at Hindustan Times


