तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्सों में आज से नहीं दिखाई जाएगी 'द केरल स्टोरी'
तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ने घोषणा की है कि वे रविवार से सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी' दिखाना बंद कर देंगे। फिल्म पर राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है और यह फैसला कथित तौर पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, तमिलनाडु में फिल्म को मिली खराब प्रतिक्रिया के कारण भी यह फैसला लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


