Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के 5 करोड़ ग्रामीण घरों में अब तक नहीं पहुंचा नल से पानी का कनेक्शन: आरटीआई

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 1 January, 2024
सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि देश के 5.33 करोड़ ग्रामीण घरों में अब तक नल से पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है। आंकड़ों के मुताबिक, 'हर घर जल' के अंतर्गत 13.91 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचाया गया जबकि 15 अगस्‍त-2019 तक ऐसे कनेक्शन वाले घरों की संख्या केवल 3.23 करोड़ थी।