रजत शर्मा ने जयराम रमेश, रागिनी नायक व पवन खेड़ा पर दर्ज करवाया मानहानि का केस
पत्रकार व इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रागिनी नायक व पवन खेड़ा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने रजत शर्मा पर ऑन एयर भद्दी गाली देने का आरोप लगाया था। वहीं, जयराम रमेश व पवन खेड़ा ने रागिनी के आरोपों का समर्थन किया था।
read more at हिन्दुस्तान


