सीआईएसएफ के 150 से ज़्यादा जवान करेंगे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनज़र सीआईएसएफ के 150 से ज़्यादा जवानों को तैनात करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। बकौल रिपोर्ट्स, सीआईएसएफ एयरपोर्ट को आतंकवाद विरोधी और विध्वंस रोधी सुरक्षा प्रदान करेगा। दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
read more at News18 हिंदी


