Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आग ताप रहे प्रखंड प्रमुख के पति पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 3 January, 2024
कटिहार (बिहार) में फलका प्रखंड की प्रमुख दीपशिखा के पति कंचन मंडल (41) की अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, कंचन अपनी बालू-गिट्टी की दुकान पर अपने सहयोगी के साथ आग ताप रहे थे और इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।