'आप' नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने ली दिल्ली के मंत्री पद की शपथ
दिल्ली में 'आप' नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभागों का प्रभार दिया गया जबकि आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभागों का प्रभार दिया गया है। गौरतलब है, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दोनों नए मंत्री बने हैं।
read more at हिन्दुस्तान


