दक्षिण कोरियाई शख्स की गुजरात में पैराग्लाइडिंग के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर हुई मौत
महेसाणा (गुजरात) में पैराग्लाइडिंग के दौरान 50-वर्षीय दक्षिण कोरियाई शख्स के 50-फीट की ऊंचाई से गिरने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शख्स की पैराग्लाइडर कैनोपी अच्छी तरह से न खुलने के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, शख्स को गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
read more at News18 हिंदी


