मेसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट करने वाला फीचर ला सकता है वॉट्सऐप: रिपोर्ट
'WABetaInfo' के मुताबिक, वॉट्सऐप ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूज़र्स मेसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट कर सकेंगे। यूज़र्स को वॉट्सऐप बताएगा कि क्या उनका ऐप वर्ज़न इस फीचर को सपोर्ट नहीं कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, वॉट्सऐप ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है जिससे यूज़र्स मीडिया कैप्शन भी एडिट कर सकेंगे।
read more at NewsBytes हिन्दी


