यह एक साहसी फैसला था: फिल्म 'गुप्त' में नेगेटिव किरदार निभाने को लेकर काजोल
अभिनेत्री काजोल ने फिल्म 'गुप्त' (1997) में एक नकारात्मक किरदार निभाने को लेकर कहा है कि इसने फिल्म और किरदार की वैल्यू को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, "तब किसी ने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी...(नेगेटिव किरदार निभाने के लिए) हिम्मत की ज़रूरत होती थी।" बकौल काजोल, फिल्म की कहानी और भूमिका ने उन्हें काफी प्रभावित किया था।


