पंजाब के सीएम चन्नी ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग, डिप्टी सीएम रंधावा को मिला गृह
पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा करते हुए सतर्कता और नागरिक उड्डयन को अपने पास रखा है। उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह और दूसरे उप-मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। मनप्रीत सिंह बादल को वित्त जबकि परगट सिंह को स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
read more at ABP न्यूज़


