कल मनीष छूट जाते, इनका मकसद उन्हें अंदर रखना है: ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर केजरीवाल
दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "इनका एक ही मकसद है, मनीष को हर हालत में (जेल के) अंदर रखना।" उन्होंने कहा, "सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला और कल मनीष छूट जाते।" बकौल केजरीवाल, जनता देख रही है और जनता जवाब देगी।
read more at ABP न्यूज़


