चीन में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के सर्वाधिक एकदिनी मामले हुए दर्ज
चीन में शुक्रवार को कोविड-19 के 35,909 नए मामले मिले जिनमें से 31,504 मरीज़ एसिम्प्टोमैटिक हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब इस महामारी की शुरुआत के बाद से चीन में अब तक की सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे पहले चीन में गुरुवार को कोविड-19 के 32,943 नए केस जबकि बुधवार को 31,444 नए मामले दर्ज हुए थे।
read more at The Print


