देश में 5 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोने का दाम; ₹54,000/10 ग्राम से अधिक हुआ
देश में सोने का दाम अमेरिकी डॉलर के मूल्य में गिरावट और चीनी शहरों में कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद 5 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दाम बढ़कर ₹54,150 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 0.8% बढ़कर ₹66,970/किलोग्राम हो गई है।
read more at Moneycontrol


