खुद को बेरोज़गार बताए जाने वाली खबरों पर डेलनाज़ ने दी प्रतिक्रिया, कहा 'आपको शर्म आनी चाहिए'
अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी ने खुद को बेरोज़गार बताए जाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हाल में मैंने अपने दोस्त के साथ इंटरव्यू किया था जिसका गलत अर्थ निकाला गया...कुछ ऑनलाइन पोर्टल्स और पत्रकारों ने हेडलाइन बनाने के लिए मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया...आपको शर्म आनी चाहिए!!! पूरा इंटरव्यू देखिए और समझिए...मैंने क्या कहा?"
read more at Times Now


