सेंसेक्स में 1,172 अंकों की गिरावट से निवेशकों को एक दिन में ₹2.5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाज़ार सूचंकाक सेंसेक्स 1,172 अंक गिरकर 57,166 पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों को लगभग ₹2.5 लाख करोड़ नुकसान हुआ। इसमें इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सत्र के मुकाबले गिरकर ₹269.48 लाख करोड़ रह गया।
read more at Business Insider India


