Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक का रहने वाला था यूक्रेन में युद्ध के बीच जान गंवाने वाला 21-वर्षीय भारतीय छात्र

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 1 March, 2022
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच खारकीव (यूक्रेन) में गोलीबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र की पहचान 21-वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदार के तौर पर हुई है। खारकीव नैशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का चौथे वर्ष का छात्र नवीन, हावेरी (कर्नाटक) का रहने वाला था। बकौल रिपोर्ट्स, गोलीबारी का शिकार होने के वक्त नवीन एक सुपरमार्केट की लाइन में खड़ा था।