गुलाम नबी आज़ाद को उनकी नवगठित डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी ने चुना अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आज़ाद को उनकी नवगठित 'डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी' (डीएपी) ने अध्यक्ष के रूप में चुना है। डीएपी के एक नेता ने बताया कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों के एक सत्र में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। आज़ाद ने 26 सितंबर को डीएपी का गठन किया था।
read more at भाषा


