आईपीएल में कमेंट्री करने के लिए भारत रवाना हुए पीटरसन, हिंदी में ट्वीट कर कहा- उत्साहित हूं
पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल-2022 में कमेंट्री करने के लिए भारत रवाना होने पर विमान से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया, "आईपीएल में कमेंट्री के लिए भारत लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। दुनिया में सबसे अच्छे आतिथ्य का अनुभव करना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी हल्के में नहीं लूंगा!"
read more at ABP न्यूज़


