वह इतना ट्रोल हुए कि अब पूल के किनारे जैकेट पहन रखी है: पति नुपुर की तस्वीर शेयर कर आयरा
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा ने पति नुपुर शिखरे की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। आयरा ने स्टोरी पर लिखा, "आप लोगों ने उन्हें इतना ट्रोल किया कि अब वह पूल के किनारे लेदर जैकेट व जीन्स पहनकर बैठे हैं।" गौरतलब है, अपनी शादी के एक समारोह के दौरान नुपुर शॉर्ट्स पहनने के लिए ट्रोल हुए थे।


