Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा सरकार ने गुटखा व पान मसाला के उत्पादन व बिक्री पर रोक 1 साल के लिए बढ़ाई

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 28 September 2021
हरियाणा सरकार ने गुटखा और पान मसाला के उत्पादन व बिक्री पर रोक को अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है। खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि जो भी व्यापारी इस रोक का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह रोक 7 सितंबर से लागू रहेगी।