कोहली के 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद सचिन की तुलना में कैसा है उनका रिकॉर्ड?
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ त्रिनिदाद में चल रहा टेस्ट विराट कोहली का 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच है। कोहली ने अपने 499 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 53.48 की औसत से 25,461 रन बनाए हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने 499 मैचों में 48.51 की औसत से 24,839 रन बनाए थे। 499 मैचों के बाद दोनों क्रिकेटरों के 75-75 शतक हैं।
read more at हिन्दुस्तान


