Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के रोहिणी में अमेरिकी बुली डॉग ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, 15 जगह आईं चोटें

short by मनीष झा / on Wednesday, 17 January, 2024
रोहिणी (दिल्ली) में एक सोसायटी में पड़ोसी के पालतू अमेरिकी बुली डॉग ने एक 7 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता के मुताबिक, घटना 9 जनवरी की है जब उसकी बेटी दोस्तों संग खेल रही थी। बकौल पुलिस, बच्ची के शरीर पर करीब 15 जगहों पर चोटें आई हैं।