'आप' व बीआरएस का राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करना उनकी मर्यादा का अपमान: बीजेपी
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने 'आप' व भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर कहा है कि इतने महत्वपूर्ण अवसर पर अभिभाषण का बहिष्कार करना पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि बीआरएस व 'आप' ने भारत की राष्ट्रपति की मर्यादा का अपमान किया है। बकौल प्रसाद, यह अभिभाषण देश के लिए गौरव का क्षण था।
read more at abp न्यूज़


