कमलनाथ के करीबी सय्यद जाफर समेत एमपी कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सय्यद जाफर समेत पार्टी के कई नेता सोमवार को बीजेपी में शामिल हुए। इन नेताओं में दिनेश श्रीधर, मनीष दुबे, संतोष पालीवाल, अभयराज सिंह समेत अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम में एमपी के सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।


