बिहार में जेडीयू से मंत्री महेश्वर हज़ारी के बेटे सन्नी हज़ारी कांग्रेस में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बिहार के आईपीआरडी मंत्री व जेडीयू विधायक महेश्वर हज़ारी के बेटे सन्नी हज़ारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बिहार में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सन्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, महेश्वर ने इसे अपने बेटे का राजनीतिक फैसला बताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ जेडीयू में ही रहेंगे।
read more at X


