यूपी में बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद कुमार यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने से प्रमोद को रोका था और इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई। गौरतलब है कि प्रमोद राज्य में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे।
read more at हिन्दुस्तान


