सपा ने मुख्तार अंसारी की मौत पर जताया शोक
समाजवादी पार्टी ने गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत पर शोक जताया है। सपा ने ट्वीट किया, "पूर्व विधायक अंसारी का इंतकाल, दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें...शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि!" बांदा की जेल में बंद मुख्तार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था।
read more at X (Formerly Twitter)


