के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन; तस्वीरें आईं सामने
क्रिकेटर के.एल. राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने शादी के 1 महीने बाद उज्जैन (एमपी) स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। ऑनलाइन सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में दोनों शिवलिंग की पूजा करते दिख रहे हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर महाकालेश्वर मंदिर गए थे जहां उन्होंने ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की।
read more at ABP न्यूज़


