सीबीएसई ने '10वीं व 12वीं के नतीजे 11 मई को घोषित किए जाएंगे' वाले नोटिस को बताया फर्ज़ी
सोशल मीडिया पर एक नोटिस में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई के 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा नतीजे 11 मई को आएंगे। सीबीएसई ने ट्विटर पर इस नोटिस को फर्ज़ी बताया है। अभी सीबीएसई ने नतीजों की तारीख घोषित नहीं की है। सीबीएसई के ट्वीट पर एक यूज़र ने लिखा, "क्या आप सही तारीख बता सकते हैं?"
read more at Hindustan Times


