Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महादेव बेटिंग ऐप केस में आरोपी शख्स के पिता का कुएं में मिला शव, खुदकुशी की आशंका

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 6 December, 2023
महादेव बेटिंग ऐप केस में बीते माह ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास के पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्ग (छत्तीसगढ़) में एक कुएं से मिला है। बकौल पुलिस, एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करने वाले 62-वर्षीय सुशील दास रविवार शाम से लापता थे। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने खुदकुशी की है।
read more at भाषा