Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 दिन में ₹1 लाख करोड़ बढ़ी गौतम अदाणी की नेटवर्थ, बने दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स

short by रौनक राज / on Wednesday, 6 December, 2023
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेज़ी के बाद समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बकौल इंडेक्स, अदाणी की नेटवर्थ में एक दिन में $12.3 बिलियन (₹1 लाख करोड़ से अधिक) की बढ़ोतरी हुई जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर $82.5 बिलियन पर पहुंच गई है।