बटलर ने रचा इतिहास, आईपीएल के एक सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बने
राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर ने आईपीएल-2022 में कुल 863 रन बनाए जो कि एक आईपीएल सीज़न में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था जिन्होंने आईपीएल-2016 में 848-रन बनाए थे। सिर्फ विराट कोहली (973-रन, आईपीएल-2016) ने आईपीएल के एक सीज़न में बटलर से अधिक रन बनाए हैं।
read more at IPLT20


