आईएफएस अरुण कुमार चटर्जी नियुक्त किए गए किर्गिस्तान में भारत के अगले राजदूत
विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद का कार्यभार संभाल रहे आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार चटर्जी को किर्गिस्तान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, अरुण कुमार चटर्जी जल्द ही नए पद का कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है, आलोक ए. डिमरी किर्गिस्तान में भारत के मौजूदा राजदूत हैं।
read more at लेटेस्टली


