ऋषि के निधन के बाद बच्चों ने कहा था कि आप बिज़ी हो जाओ, घर पर मत बैठो: उनकी पत्नी नीतू
अभिनेत्री नीतू कपूर ने बताया है कि उनके पति व दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा साहनी ने उनसे कहा था, "आप बिज़ी हो जाओ...घर पर मत बैठो।" बकौल ऐक्ट्रेस, "अगर (दोबारा काम करने का) यह कदम नहीं उठाया होता तो मुझे नहीं पता...कि (उनके निधन से) उबर पाती या नहीं।"


