जितनी अपेक्षा थी उतना नहीं मिला है लेकिन एनडीए को पूरा बहुमत मिला है: प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के ताज़ा रुझानों के बीच कहा, "हमें जितनी अपेक्षा थी उतनी सीटें नहीं मिली हैं लेकिन एनडीए को पूरा बहुमत मिला है।" उन्होंने कहा, "हम इस पर आत्मविचार करेंगे।" लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच मतदान संपन्न हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


