Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूकमर जैसा महसूस हो रहा है, घबराया हुआ हूं: 14 साल बाद 'हीरामंडी' से वापसी करने पर फरदीन

short by श्वेता भारती / on Friday, 26 April, 2024
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आगामी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' से ऐक्टिंग में 14 साल बाद वापसी करने को लेकर ऐक्टर फरदीन खान ने कहा है कि उन्हें न्यूकमर जैसा महसूस हो रहा है। फरदीन ने कहा, "मैं बहुत ज़्यादा घबराया हुआ और उत्सुक हूं। मुझे अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।"