मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सोमवार को मुंबई में कैबिनेट की बैठक हुई। इससे पहले मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि लोग कानून को अपने हाथ में न लें। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में मराठा आरक्षण को रद्द कर दिया था।


