Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रक से ऑटोरिक्शा की ज़बरदस्त टक्कर के बाद आंध्र में सड़क पर गिरे छात्र, सामने आया वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 22 November, 2023
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ट्रक से ज़बरदस्त टक्कर के बाद ऑटोरिक्शा के पलटने के चलते उसमें सवार स्कूली छात्रों के सड़क पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना में करीब 8 छात्र घायल हुए और दोनों वाहनों के चालकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, ऑटोरिक्शा में तय लिमिट से अधिक बच्चे सवार थे।